भाषा-विज्ञान, हिन्दी भाषा और उत्तर प्रदेश की प्रमुख बोलियाँ – UPSSSC व UP Police परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण तथ्य
- हिन्दी विश्व की लगभग 3,000 भाषाओं में से एक है।
- आकृति या रूप के आधार पर हिन्दी वियोगात्मक या विश्लिष्ट भाषा है।
- भाषा परिवार के आधार पर हिन्दी भारोपीय परिवार की भाषा है।
- भारत में 4 भाषा-परिवार – भारोपीय, द्रविड़, आस्ट्रिक व चीनी-तिब्बती मिलते हैं।
- भारत में बोलनेवालों के प्रतिशत के आधार पर भारोपीय परिवार सबसे बड़ा भाषा-परिवार हैं।
भाषा-परिवार | भारत में बोलनेवालों का % |
भारोपीय | 73% |
द्रविड़ | 25% |
आस्ट्रिक | 1.3% |
चीनी-तिब्बती | 0.7% |
- हिन्दी की आदि जननी संस्कृत है। संस्कृत पालि, प्राकृत भाषा में होती हुई अपभ्रंश तक पहुँचती है। फिर अपभ्रंश, अवहट्ट से गुजरती हुई प्राचीन/प्रारंभिक हिन्दी का रूप लेती है। सामान्यत: हिन्दी भाषा के इतिहास का आरंभ अपभ्रंश से माना जाता है।
- संस्कृत -> पालि -> प्राकृत -> अपभ्रंश -> अवहट्ट -> प्राचीन/ प्रारंभिक हिन्दी
- अपभ्रंश से आधुनिक भारतीय आर्यभाषाओं का विकास
अपभ्रंश के भेद | आधुनिक भारतीय आर्यभाषा |
शौरसेनी | पश्चिमी हिन्दी
राजस्थानी गुजराती |
अर्द्धमागधी | पूर्वी हिन्दी |
मागधी | बिहारी
उड़िया बांग्ला असमिया |
खस | पहाड़ी (शौरसेनी से प्रभावित) |
ब्राचड़ | पंजाबी (शौरसेनी से प्रभावित)
सिन्धी |
महाराष्ट्री | मराठी |
- राष्ट्रभाषा आंदोलन (हिन्दी आंदोलन) से संबंधित धार्मिक सामाजिक संस्थाएँ
भाषा | मुख्यालय | स्थापना | संस्थापक |
ब्रह्म समाज | कलकत्ता | 1828 ई. | राजा राम मोहन राय |
प्रार्थना समाज | बंबई | 1867 ई. | आत्मारंग पाण्डुरंग |
आर्य समाज | बंबई | 1875 ई. | दयानंद सरस्वती |
थिरोसोफिकल सोसायटी | अडयार, मद्रास | 1882 ई. | कर्नल एच. एस. आलकाट एवं मैडम बलावत्सकी |
सनातन धर्म सभ (भारत धर्म महामंडल- 1902 में नाम परिवर्तन | वाराणसी | 1895 ई. | पं० दीन दयाल शर्मा |
रामकृष्ण मिशन | बेलुर | 1897 ई. | विवेकानंद |
हिन्दी भाषा एवं बोलियाँ
भाषा- भाषा वह साधन है जिसके द्वारा मनुष्य मन के भावों और विचारों को बोलकर और लिखकर प्रकट करता है। वह भाषा के द्वारा दूसरों के भावों और विचारों को सुनकर और पढ़कर जानता है।
उपभाषा | बोलियाँ | मुख्य क्षेत्र |
राजस्थानी | मारवाड़ी (पश्चिमी राजस्थानी)
जयपुरी या ढुँढाड़ी (पूर्वी राजस्थानी) मेवाती (उत्तरी राजस्थानी) मालवी (दक्षिणी राजस्थानी) |
राजस्थान |
पश्चिमी हिन्दी | कौरवी या खड़ी बोली बाँगरू या हरियाणवी
ब्रजभाषा बुंदेली कन्नौजी |
हरियाणा, उत्तर प्रदेश |
पूर्वी हिन्दी | अवधी
बघेली छत्तीसगढ़ी |
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश |
बिहारी | भोजपुरी
मगही मैथिली |
बिहार, उत्तर प्रदेश |
पहाड़ी | कुमाऊँनी
गढ़वाली |
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश |
- बोली- किसी छोटे क्षेत्र में स्थानीय व्यवहार में प्रयुक्त होने वाली भाषा का वह अल्प विकसित रूप ‘बोली’ कहलाता है, जिसका कोई लिखित रूप अथवा साहित्य नहीं होता। या भाषा का क्षेत्रीय रूप ‘बोली’ कहलाता है।
- उपभाषा- क्षेत्रीय ‘बोली’ का विकसित रूप ही ‘उपभाषा’ कहलाती हैं। इसके अन्तर्गत साहित्यिक रचना भी की जाती हो, एक उपभाषा क्षेत्र में एकाधिक बोलियों हो सकती हैं।
- भाषा- ‘भाषा’ का एक विशाल विस्तृत क्षेत्र में बोलने, लिखने, साहित्य-रचना करने तथा संचार-माध्यमों के परस्पर आदान-प्रदान में प्रयुक्त होती हो, उसे भाषा कहते हैं।
- विश्व हिन्दी सम्मेलन
UNO की भाषाओं में हिन्दी को स्थान दिलाना व हिन्दी का प्रचार प्रसार करना।
क्रम | तिथि | आयोजन स्थान |
पहला | 10-14 जनवरी, 1975 | नागपुर (भारत)
अध्यक्ष- शिवसागर राम गुलाम (मारीशस के तत्कालीन राष्ट्रपति), उद्घाटन- इंदिरा गांधी |
दूसरा | 28-30 अगस्त, 1976 | पोर्ट लुई (मारीशस) |
तीसरा | 28-30 अक्टूबर, 1983 | नई दिल्ली (भारत) |
चौथा | 2-4 दिसम्बर, 1993 | पोर्ट लुई (मारीशस) |
पाँचवाँ | 4-8 अप्रैल, 1996 | त्रिनिडाड-टोबेगो (त्रिनिदाद और टोबैगो) |
छठवाँ | 14-18 सितम्बर, 1999 | लंदन (यूनाइटेड किंगडम) |
सातवाँ | 5-9 जून, 2003 | पारामरिबो (सूरीनाम) |
आठवाँ | 13-15 जुलाई, 2007 | न्यूयार्क (संयुक्त राज्य अमेरिका) |
नवाँ | 22-24 सितम्बर, 2012 | जोहांसबर्ग (दक्षिण अफ्रीका) |
दसवाँ | 10-12 सितम्बर, 2015 | भोपाल (भारत) |
ग्यारहवाँ | 17-20 अगस्त, 2018 | पोर्ट लुई (मॉरिशस) |
बारहवाँ | 15-17 फरवरी, 2023 | नाड़ी (फ़िजी) |
भाषा-विज्ञान, हिन्दी भाषा और उत्तर प्रदेश की प्रमुख बोलियाँ – UPSSSC व UP Police परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण तथ्य
UPSSSC व UP Police परीक्षा के लिए भाषा-विज्ञान, हिन्दी भाषा और उत्तर प्रदेश की प्रमुख बोलियाँ
हिन्दी भाषा: भाषा-विज्ञान और उत्तर प्रदेश की बोलियाँ – प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुख्य तथ्य
UPSSSC | UP Police | हिन्दी भाषा-विज्ञान एवं उत्तर प्रदेश की प्रमुख बोलियाँ – महत्वपूर्ण नोट्स
भाषा-विज्ञान से जुड़े हिन्दी प्रश्न: उत्तर प्रदेश की प्रमुख बोलियाँ (UPSSSC, UP Police Exam Focus)
Linguistics (भाषा-विज्ञान), Hindi Language & UP Dialects – Important for UPSSSC & UP Police Exam
UPSSSC, UP Police Exam: Hindi Language, Linguistics & Uttar Pradesh Dialects Notes in Hindi
भाषा-विज्ञान और हिन्दी भाषा – UPSSSC व UP Police परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण अध्ययन सामग्री