tetaspirant.com

India's Most Popular Educational platform for

CTET Super TET UPTET KVS DSSSB UG NET

438 MCQs अनेक शब्दों के एक शब्द

438 MCQs अनेक शब्दों के एक शब्द

for UPSI, UP Police, U.P D.El.Ed/B.T.C, UP TET, REET, HTET, BTET, OTET, UTET, CTET, KVS, DSSSB, Super TET, UGC Net, and all state teaching examination

 

प्रश्न 1- ‘किसी शुभकार्य को विधिविधान और श्रद्धापूर्वक करना’ क्या कहलाता है?

(क) प्रार्थना

(ख) अभ्यर्थना

(ग) अनुष्ठान

(घ) मंत्रणा [PGT Exam 2021]

उत्तर- (ग) अनुष्ठान

 

प्रश्न 2- ‘महल के भीतरी भाग’ को किस शब्द से जानते है?

(क) गर्भगृह

(ख) भीतरी तल

(ग) अन्तः पुर

(घ) अनन्नतः नगर [UP RO/ARO Mains 2013]

उत्तर- (ग) अन्तः पुर

 

प्रश्न 3- ‘महल का भीतरी भाग’ – इस वाक्यांश के लिए एक शब्द है-

(क) अन्तः स्थल

(ख) अन्तः वास

(ग) अन्तः पुर

(घ) अनन्नतः नगर [UK PGT Exam 2020]

उत्तर- (ग) अन्तः पुर

 

प्रश्न 4- ‘जिसकी पहले से कोई आशा न हो’ के लिए एक शब्द है-

(क) अप्रत्याशित

(ख) आशातीत

(ग) आशाजनक

(घ) प्रत्याशित [UP Lower Sub 2003, TGT Exam 2005, UPNT 2006, UP PCS 2008, UP RO/ARO 2017, Bihar TET 2012, UP TET 2017]

उत्तर- (क) अप्रत्याशित

 

प्रश्न 5- ‘जिसकी आशा न की गई हो’ के लिए उपयुक्त एक शब्द है-

(क) आशातीत

(ख) अप्रत्याशित

(ग) आशान्वित

(घ) प्रत्याशा [UP RO/ARO Mains 2021]

उत्तर- (ख) अप्रत्याशित

 

प्रश्न 6- ‘जिसकी चिन्ता नहीं’ के लिए उपयुक्त एक शब्द है-

(क) अचिन्त्य

(ख) अनिश्चित

(ग) विचिन्त्य

(घ) चिन्तारहित [UK PGT Exam 2020]

उत्तर- (क) अचिन्त्य

 

प्रश्न 7- ‘किसी और स्थान पर’ वाक्यांश के लिए एक शब्द होगा-

(क) तत्र

(ख) यत्र

(ग) सर्वत्र

(घ) अन्यत्र [SSC GD 2021]

उत्तर- (घ) अन्यत्र

 

प्रश्न 8- जो खाने योग्य न हो-

(क) अखाद्य

(ख) पथ्य

(ग) अपाच्य

(घ) अलभ्य [UPSSSC कनिष्ठ सहायक परीक्षा 2019]

उत्तर- (क) अखाद्य

 

प्रश्न 9 – जिसके पास घर न हो-

(क) गृही

(ख) अनिकेत

(ग) अभिषेक

(घ) अकिंचन [UPSSSC कनिष्ठ सहायक परीक्षा 2019]

उत्तर- (ख) अनिकेत

 

प्रश्न 10- जिसकी उपमा न हो

(क) उपमाहीन

(ख) उपमान

(ग) अनुपम

(घ) उपमेय [SSC GD 2021]

उत्तर- (ग) अनुपम

 

प्रश्न 11- अवसर के अनुरूप बदल जाने वाले को कहते हैं-

(क) यथास्थितिवादी

(ख) आदर्शवादी

(ग) भाववादी

(घ) अवसरवादी [UPSSSC कनिष्ठ सहायक परीक्षा 2019]

उत्तर- (घ) अवसरवादी

 

प्रश्न 12- जो स्त्री सूर्य भी न देख सके

(क) विदुषी

(ख )अलक्ष्या

(ग) असूर्यम्पश्या

(घ) शास्त्रज्ञा [UPPCS Pre 2018, UP RO/ARO 2010]

उत्तर- (ग) असूर्यम्पश्या

 

प्रश्न 13- ‘धरती और आकाश के बीच का स्थान’ वाक्यांश के लिए एक शब्द होगा-

(क) द्वीप

(ख) अन्तरिक्ष

(ग) गिरि

(घ) अन्तरीय [SSC GD 2021]

उत्तर- (ख) अन्तरिक्ष

 

प्रश्न 14- ‘अज्ञ’ का क्या अर्थ है?

(क) जो कुछ भी नहीं जानता हो

(ख) जो सब कुछ जानता हो

(ग ) जो बहुत थोड़ा जानता हो

(घ) जो जानता भी हो और नहीं भी जानता हो [UPPCS Pre 2018]

उत्तर- (क) जो कुछ भी नहीं जानता हो

 

प्रश्न 15- ‘अथाह’ शब्द के लिए एक वाक्य है-

(क) जिसकी गहराई नापी जा सके

(ख) जिसकी गहराई न नापी जा सके

(ग) जिसकी कोई सीमा न हो

(घ) जिसका अन्त न हो [UP PCS 2009]

उत्तर- (ख) जिसकी गहराई न नापी जा सके

 

प्रश्न 16- ‘अप्रमेय’ किस वाक्यांश के लिए एक शब्द है?

(क) जो तौला या नापा न जा सके।

(ख) जो अवश्य होने वाला हो।

(ग) जो प्रमाण से सिद्ध न हो सके।

(घ) जो समय पर सम्भव न हो। [UP RO/ARO 2017]

उत्तर- (क & ग) जो तौला या नापा न जा सके और जो प्रमाण से सिद्ध न हो सके।

 

प्रश्न 17-  दिये गए वाक्यांश के लिए एक शब्द दीजिए।

‘इन्द्रियों से परे’

(क) इन्द्रजीत

(ख) अतीन्द्रिय

(ग) ऐन्द्रिक

(घ) इन्द्रदेव [SSC  GD 2021]

उत्तर- (ख) अतीन्द्रिय

 

प्रश्न 18- ‘जो अपने स्थान या स्थिति से अलग न किया जा सके’ वाक्य के लिए एक शब्द है-

(क) अच्युत

(ख) अटूट

(ग) अटल

(घ) अदेय [UPSSSC VDO 2016]

उत्तर- (क) अच्युत

 

प्रश्न 19- ‘जिस स्त्री के पुत्र और पति न हो’ इस वाक्य के लिए एक शब्द-

(क) अवीरा

(ख) अबला

(ग) असहाय

(घ) अकैल्या [UPSSSC सम्मिलित सहा. लेखाकार व लेखा परीक्षक (सा.च.) परीक्षा, 2016]

उत्तर- (क) अवीरा

 

प्रश्न 20- ‘व्यर्थ खर्च कर डालने वाला’ वाक्य हेतु कौन-सा शब्द सही है?

(क) अपव्ययी

(ख) फिजूल खर्च

(ग) मितव्ययी

(घ) कृपण [UPPCS Mains 2009]

उत्तर- (क) अपव्ययी

 

Download our app for Exam Preparation Click Here

For Preparation of other Exams like U.P D.El.Ed/B.T.C, UP TET, REET, HTET, BTET, OTET, UTET, CTET, KVS, DSSSB, Super TET, UGC Net, and all state teaching examination Click Here

 

#Tet Aspirant

#Hindi Notes for UPSI, UP Police, U.P D.El.Ed/B.T.C, UP TET, REET, HTET, BTET, OTET, UTET, CTET, KVS, DSSSB, Super TET, UGC Net, and all state teaching examination 

#438 MCQs अनेक शब्दों के एक शब्द

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top