Tet Aspirant

India's Most Popular Educational platform for

CTET Super TET UPTET KVS DSSSB UG NET

AEES 2022 PRT Hindi Previous Year Paper with Solution Part 9

 

AEES 2022 PRT 

Hindi Previous Year Paper 

with Solution Part 9

 

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही विकल्प चुनिए।

 

लोकमान्य तिलक का कथन है – “मैं नर्क में भी पुस्तकों का स्वागत करूंगा, क्योंकि इनमें वह शक्ति है कि जहाँ वे होंगी वहां अपने-आप स्वर्ग बन जाएगा।” श्रेष्ठ पुस्तकें मनुष्य, समाज और राष्ट्र का मार्गदर्शन करती हैं। संसार के इतिहास पर दृष्टिपात करने पर हम देखते हैं कि संसार की अनेक महान विभूतियों पर किसी न किसी श्रेष्ठ पुस्तक का प्रभाव पड़ा। महात्मा गांधी, टालस्टॉय, अब्राहम लिंकन – सभी के जीवन में श्रेष्ठ पुस्तकों का महत्वपूर्ण योगदान था। लेनिन में क्रांति की भावना कार्ल मार्क्स के साहित्य को पढ़कर ही जागी थी। किसी भी जाति के उत्कर्ष या अपकर्ष का लेखा-जोखा उसके साहित्य से पता चलता है। गुप्त काल को भारतीय इतिहास का ‘स्वर्ण युग’ कहा जाता है क्योंकि उस काल में अत्यंत उत्कृष्ट पुस्तकों की रचना हुई। विचारों के युद्ध में पुस्तकें ही अस्त्र हैं क्योंकि पुस्तकों का हमारे विचारों पर गहरा प्रभाव पड़ता है तथा पुस्तकों के विचार ही समाज की काया पलट करते हैं। श्रेष्ठ पुस्तकें मनुष्य को पशु से देवता बनाती हैं, उसकी सात्विक वृत्तियों को जागृत करती हैं तथा उसे असत्य से सत्य की ओर, अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाती हैं। 

 

प्रश्न 81    तिलक ने क्यों कहा कि वे नरक में भी पुस्तकों का स्वागत करेंगे?

            (क) नरक में पुस्तक पढ़ने का समय होगा

            (ख) पुस्तकें मनुष्य को देवता बना देती हैं

            (ग) पुस्तकों में नर्क को भी स्वर्ग में बदलने की शक्ति हैं

            (घ) अधिकतर पुस्तकें नर्क में ही ले जाती हैं।

उत्तर- (ग) पुस्तकों मेें नर्क को भी स्वर्ग में बदलने की शक्ति हैं

 

प्रश्न 82    श्रेष्ठ पुस्तकों का व्यक्ति पर क्या प्रभाव पड़ता हैं?

                (क) जाति का उत्कर्ष होता है

                (ख) स्वर्ग में जाने का मार्ग पता चलता है

                (ग) सात्विक वृत्तियाँ जागृत होती हैं

                (घ) महान विभूति बनाता हैं

उत्तर- (ग) सात्विक वृत्तियाँ जागृत होती हैं

 

प्रश्न 83    विचारों के युद्ध में पुस्तकें ही अस्त्र हैं अर्थातः

                (क) पुस्तकें सही मार्ग दिखाती हैं।

                (ख) पुस्तकें अच्छा राष्ट्र हैं।

                (ग) पुस्तकें लड़ने का सही तरीका सिखाती हैं।

                (घ) पुस्तकें सदा विजयी होती हैं।

उत्तर- (क) पुस्तकें सही मार्ग दिखाती हैं।

 

प्रश्न 84    विभूति शब्दः

                (क) पुल्लिंग है

                (ख) विशेषण है

                (ग) क्रिया विशेषण है

                (घ) स्त्रीलिंग है

उत्तर- (क) पुल्लिंग है

 

प्रश्न 85    प्रस्तुत गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक होगाः

                (क) जीवन में पुस्तकों का महत्व

                (ख) नरक में पुस्तकें

                (ग) श्रेष्ठ मनुष्य और पुस्तकें

                (घ) पुस्तकें- एक खतरनाक अस्त्र

उत्तर- (क) जीवन  में पुस्तकों का महत्व

 

 

_______________________________________________________

 

प्रश्न 86    पुरस्कार में कौन सी संधि है?

                (क) स्वर संधि

                (ख) व्यंजन संधि

                (ग) विसर्ग संधि

                (घ) दीर्घ संधि

उत्तर- (ग) विसर्ग संधि


प्रश्न 87    ‘अमित’ शब्द का विलोम हैं- 

                (क) सुमित

                (ख) कुमित

                (ग) परिमित

                (घ) दुर्मित

उत्तर- (ग) परिमित

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top