UP Super TET: पृथ्वी की संरचना – महत्वपूर्ण नोट्स, तथ्य एवं MCQs
पृथ्वी की संरचना की जानकारी भूगर्भिक ताप, ज्वालामुखी क्रिया, चट्टानों का घनत्व, भूकम्पीय तरंग के आधार पर प्राप्त होती है।
- सर्वप्रथम पृथ्वी को गोलाकार (Spherical) अरस्तू ने कहा।
- कॉपरनिकस ने 1543 ई. में बताया कि पृथ्वी नहीं अपितु सूर्य ही ब्रह्माण्ड के केन्द्र में है। इसलिए पृथ्वी सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाती है।
- पूरी पृथ्वी का औसत घनत्व 5.5 ग्राम प्रति घन सेंटीमीटर है। दबाव बढ़ने के साथ घनत्व बढ़ता है। पृथ्वी में प्रत्येक 32 मी. की गहराई पर 1° C तापमान की वृद्धि होती है।
(i) पृथ्वी की परतें (Layers of The Earth) – रासायनिक संगठन के आधार पर पृथ्वी की तीन मुख्य परतें हैं –
(a) सियाल (Sial) -यह पृथ्वी की ऊपरी परत है, जिसमें सिलिका (Si) एवं एल्युमिना (Al) पाया जाता है। इस परत में ग्रेनाइट की अधिकता है और इस परत की चट्टानें अम्लीय होती हैं।
(b) सीमा (Sima) – यह पृथ्वी की दूसरी परत है, जिसमें सिलिकन (Si) एवं मैग्नीश्यिम (Mg) की अधिकता है। यहाँ क्षारीय चट्टानों की अधिकता है जिसमें बेसाल्ट एवं ग्रेबो प्रमुख हैं।
(c) निफे (Nife) – यह पृथ्वी की तीसरी परत है, जिसमें निकिल (Ni) एवं फेरस (Fe) पाया जाता है।
(ii) अभिनव मत (Modern Concepts) – भूकम्पीय लहरों के व्यवहार के आधार पर पृथ्वी को तीन स्तर में बाँटा जाता है-
(a) भू-पटल (Crust)
- यह पृथ्वी का बाहरी भाग है, जिसकी औसत मोटाई महासागरों के नीचे 5 कि.मी. तथा महाद्वीपों के नीचे 30 कि.मी. है।
- महाद्वीपीय भू-पटल नीस एवं ग्रेनाइट का बना है, जबकि महासागरीय भूपटल बेसाल्ट चट्टानों का बना है।
- भूकम्पीय लहरों की गति के आधार पर क्रस्ट को दो उप-भागों-ऊपरी क्रस्ट तथा निचली क्रस्ट में विभाजित करते हैं।
- ऊपरी तथा निचली क्रस्ट के मध्य कोनार्ड असम्बद्धता पाई जाती है।
- क्रस्ट तथा मैंटल का सम्पर्क मण्डल मोहोरोविकिक कहलाता है।
(b) मैंटल (Mantle)
- भूपृष्ट के आधार और क्रोड के बीच का संस्तर मैंटल कहलाता है।
- इसकी गहराई 200-2900 कि.मी. के बीच है।
- मैंटल के दो भागों में विभाजित किया जाता है-
(i) निचला मैंटल (Lower Mantle)
(ii) ऊपरी मैंटल या दूर्बलता मंडल (Asteno-sphere) – दुर्बलता मंडल का निचला भाग ठोस है, लेकिन ऊपरी भाग प्लास्टिक है और आंशिक गलन अवस्था में हैं। भू-कम्पीय लहरों का वेग इस मंडल में कम हो जाता है, इसलिए इसे न्यूनतम वेगमंडल कहते हैं।
ऊपरी और निचले मैंटल के बीच रेपेटी असंबद्धता पाई जाती है।
पृथ्वी की संरचना | UP Super TET पर्यावरण एवं सामाजिक अध्ययन
UP Super TET: पृथ्वी की संरचना – महत्वपूर्ण नोट्स एवं प्रश्न
पृथ्वी की आंतरिक संरचना | Super TET Complete Notes in Hindi
UP Super TET पर्यावरण अध्ययन: पृथ्वी की संरचना
पृथ्वी की परतें और उनकी विशेषताएँ | UP Super TET
पृथ्वी की संरचना: Super TET परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य
UP Super TET 2026 | पृथ्वी की संरचना के महत्वपूर्ण प्रश्न
पृथ्वी की संरचना Notes in Hindi | Environmental Studies
पृथ्वी की आंतरिक परतें: भूपर्पटी, मैंटल और क्रोड
Super TET पृथ्वी की संरचना | महत्वपूर्ण MCQs और शॉर्ट नोट्स